जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे प्रदीप सिंह
प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के भतीजे और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ बालेजी का सोमवार शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर होगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक श्री बाले का लखनऊ स्थित पीजीआई में काफी समय से इलाज चल रहा था। हालांकि वह वहां भर्ती नहीं थे। आज दोपहर बाद अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। परिजन तत्काल उनको लेकर पीजीआई लखनऊ रवाना हो गए। मगर वहां पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। वह लगभग 65 वर्ष के थे। उनके निधन से प्रतापगढ़ शहर और पट्टी इलाके में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर होगा।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































