V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

मायके वालों ने सड़क पर किया चक्का जाम
कुंडा-प्रतापगढ़। घर में अकेली रह रही महिला ने छत में लगे पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। शव  के पोस्टमार्टम से लौट के पहले ही सड़क पर चक्का जाम लगा कर ससुरालीजनो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर अठैसा निवासी अतुल कुमार यादव ट्रक चालक है। घर में उसकी पत्नी सपना देवी 22 अपने सास- ससुर से अलग एक कमरे में रहती थी। बीते शुक्रवार की रात अपने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। रविवार को मायके पक्ष के लोगों ने महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव के सामने कुंडा-प्रतापगढ़ रोड पर चक्का जाम कर दिया। मायके वालों का आरोप है कि सपना की शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग न पूरी करने पर उसकी हत्या करके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक चक्का जाम समाप्त नहीं होगा। मृतका का पति जीवकोपार्जन के लिए बाहर रहता है तथा उसके दो भाई भी सूरत गुजरात में हैं। घर पर केवल सास ससुर ही रहते हैं।