रखहा, प्रतापगढ़ । पुल के पास सड़क पर पानी के बहाव के चलते बना गड्ढा बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है । पट्टी प्रतापगढ़ रोड पर स्थित रखहा बाजार के पास परैया नदी के पुल के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क पर पानी के बहाव के चलते बड़ा गड्ढा बन गया है जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी कट कर बह गई है । प्रतापगढ़ तथा जौनपुर जनपद को जोड़ने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होने के कारण दबाव भी अधिक रहता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है । क्षेत्र के पप्पू हलवाई मुकुंद गौड़, संतोष शर्मा रामराज यादव मेवालाल प्रजापति लक्ष्मीपाल पारसनाथ पाल, शिव मूरत शर्मा आदि लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि शीघ्र सड़क की मरम्मत कराकर यदि पानी का बहाव नहीं रोका गया तो बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता ।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































