V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छिबैंया में आयोजित की गई शिक्षा चौपाल

प्रयागराज। ग्राम पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल के न्याय पंचायत भवन छिबैंया के सभागार में आयोजित की गई। प्राथमिक विद्यालय छिबैंया प्रथम और द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चौपाल में इन  विद्यालयों से सेवित मजरों के लगभग प्रत्येक घरों से अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में वंदना श्रीवास्तव एसआरजी व अरविंद कुमार मिश्र एआरपी ने ग्रामवासियों व अभिभावकों को चौपाल के मुख्य उद्देश्यों व निपुण भारत मिशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। दोनों विद्यालयों के समस्त स्टाॅफ व प्रधानाध्यापिकायें भी इसमें उपस्थित रहीं। प्रा वि छिबैया प्रथम की रजनी श्रीवास्तव एवं प्रा वि छिबैया द्वितीय की आरती जलोटा ने अपने – अपने विद्यालयों के क्रिया – कलाप व मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों से ग्रामवासियों को अवगत कराया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधान ने भी बच्चों के निपुण बनने व निपुण भारत मिशन को साकार करने के लिए अभिभावकों को अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन माधुरी मिश्रा ने किया। चौपाल में सभी अभिभावकों ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक कार्यदिवस में अपने बच्चों को निपुण बनाने के लिए विद्यालय पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के अंत में अजय सिंह ने चौपाल में आए सभी अतिथियों, अभिभावकों, ग्राम प्रधान, सभी शिक्षकों तथा बच्चों के प्रति आभार   ज्ञापित किया।