Logo

जनता दरबार में जनसमस्या सुनने के बाद क्षेत्र के अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए राजा भैया

कुंडा प्रतापगढ़। जनता दरबार में दूर दराज से आए लोगों की समस्याओं को रविवार को सुनते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया । संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को त्वरित निस्तारण करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बता दे की जनता दरबार में भारी संख्या में समस्याओं को लेकर लोग न्याय के लिए राज भवन बेंती में लोग आते हैं। समस्याओं को लेकर आए हुए लोगों से परी परी राजा भैया मिलकर समस्याओं को सुनकर समस्याओं का निस्तारण करवाते हैं। जनता दरबार में समस्या सुनने के बाद  पुरमई सुल्तानपुर के पूर्व  प्रधान कुंज बिहारी सिंह के धर्मपत्नी के निधन के बाद तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राजापुर ग्राम पंचायत के पूरे जनक गांव के निवासी पूर्व प्रधान सूर्य प्रताप त्रिपाठी के घर पहुंच कर वार्षीय बुजुर्ग सूर्य प्रताप त्रिपाठी का राजा भैया ने हाल-चाल लिया। बाघराय के मंडल भौसौ में एक अस्पताल का फीता काटकर राजा भैया ने उद्घाटन किया। इस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज के लोकप्रिय विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान संरक्षक राजापुर सुमित प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान राजू तिवारी पटना, असली समाजसेवी ग्राम प्रधान ढिगवश राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज प्रधान उतरार विनोद यादव ठेकेदार विनीत पांडेय, राज सोनी, सूरज द्विवेदी, प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रूपेंद्र शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.