गांव में पुलिस बल वा पीएसी तैनात
बाघराय । थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव मे बीते सात सितंबर को चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष को वोट न देने पर दूसरे पक्ष के समर्थको के द्वारा भागौती प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया था।इलाज के दौरान आठ सितंबर की शाम को एस आर एन प्रयागराज मे मौत हो गई । शव पोस्टमार्टम हो जाने पर घर आने के बाद परिजनों मे चीख पुकार मच गई । उप जिलाधिकारी कुंडा, व सी ओ सदर अमर नाथ गुप्ता , काफी समझाने बुझाने के बाद भी परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए नही माने 2 बजे परिजनों एवं समर्थको का गुस्सा फूट पड़ा घर से भागौती का शव उठा कर परिजन नवीन कुमार सिंह के घर के सामने रखने के लिए ले जाने लगे तभी पुलिस व पीएसी के जवानों ने घर के सामने बने गेट पर ही रोक दिया लगभग 25 मिनट तक परिजनों व समर्थको के बीच जमकर कहासुनी होती रही किसी तरह मामला शांत हुआ तो परिजन एक घंटे बाद शव को गेट से उठा कर अपने घर ले गए परिजनों की मांग है की 50 लाख रुपया,एवम तीन बीघा जमीन, दो शस्त्र लाइसेंस, दो सुरक्षा कर्मी,वा उक्त मारपीट व मौत के मामले मे नवीन कुमार सिंह का नाम मुकदमे मे पंजीकृत करने की मांग की गई । सीओ सदर ने नाम मुकदमे मे बढ़ाने का आश्वासन दिया लेकिन परिजन फिर भी अंतिम संस्कार करने को राजी नहीं हुए
बाघराय पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 304A के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है पुलिस ने आरोपी बाबूलाल,रवि व कपूरचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है ।किंतु पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































