V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मेरी माटी मेरा देश के तहत भाजपाइयों ने किया मिट्टी संग्रह

होलागढ़ (प्रयागराज)। मेरी माटी मेरा  देश के तहत भाजपाइयों ने रविवार को बालाडीह और हंसराजपुर न्याय पंचायत के दर्जनों गांवों से कलश में हर घर से दो चुटकी आंगन की मिट्टी का संग्रह किया। रविवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कनैहिया लाल पांडेय,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कांत उपाध्याय एवं मंडल अध्यक्ष टी एन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने घर घर से दो चुटकी मिट्टी का संग्रह किया। लोगों ने मेरी माटी,मेरा देश का नारा लगाते हुए लोगों में देश भावना को जागृत किया। कल्याणपुर के धानी के पूरा से वरिष्ठ कवयित्री आभा मिश्रा ने दो चुटकी मिट्टी कलश में आशय से डाला कि देश सदैव सबल रहे।टीम में अन्य राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, हैसिला प्रसाद पाण्डेय,संजीव मिश्र, अरुण कुमार सिंह,चंद्रभान सिंह,सुशील शर्मा,नरेंद्र तिवारी आदि लोग शामिल रहे।बताया गया कि इसी प्रकार होलागढ़ क्षेत्र के हंसराजपुर, रामगढ़ आदि क्षेत्रों सहित कुल पन्द्रह गावों से मिट्टी एकत्र की गई।