रात भर लोग जश्न में डूबे रहेशमशेरगंज- प्रतापगढ़। सोनेश्वर नाथ धाम सेवा समिति दण्डीपुरम् के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही उमंग और हर्षोल्लास के साथ निष्ठा आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी वंदना के साथ उपस्थित लोगों के मस्तक चंदन वंदन से हुआ ।इस महोत्सव में बहु आयामी कार्यक्रम संयोजित किया गया ।दही मटकी, प्रतियोगिता,कबड्डी प्रतियोगिता, और रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्म की बेला तक कीर्तन भजन का अनवरत क्रम चलता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार डाक्टर सच्चिदानंद त्रिपाठी के साथ उपस्थित श्री धीरेन्द्र पाण्डेय, डॉ अरुण कुमार रत्नाकर, अरविंद दुबे, मो हई ,संतोष मिश्र आचार्य, अनूप तिवारी,राकेश तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी ,आदि गणमान्य जन ने अपने उद्बोधन से कार्यक्रम के आयोजक मंडल की सराहना करते हुए कार्यक्रमों की श्रंखला का उद्घाटन किया । साहित्यकार गण के काव्यपाठ ने सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफलता की पटकथा लिखी । अनेकानेक कविताओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को कवियों ने मंत्र मुग्ध किया ।इस कार्यक्रम को घर के अंदर व बाहर से बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने देख सुनकर प्रतिभागियों व आयोजकों को वाह वाही दी । इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ ।कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम मैच दण्डीपुरम् और परसीपुर के बीच हुआ, जिसमें परसीपुर टीम विजेता रही ।दूसरा मैच बरदैंत और कटरा क्षत्रधारी के बीच हुआ, जिसमें बरदैंत टीम जीती ।इसके बाद फाइनल मैच बरदैंत और परसीपुर टीम के बीच फाइनल मैच का मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प और रोमांचक रहा ।इस फाइनल मैच में बरदैंत टीम को 15 अंक और परसीपुर को 14 अंक प्राप्त हुए ।इस तरह से 1 अंक की बढ़त के साथ बरदैंत टीम ने फाइनल मैच जीत कर विजेता और परसीपुर टीम उपविजेता बनी ।इसके बाद दही हण्डी प्रतियोगिता शुरू हुई ।इस प्रतियोगिता में कटरा, परसीपुर और मेजबान टीम दण्डीपुरम् ने प्रतिभाग किया ।सभी टीमों को दही हण्डी फोड़ने के लिए एक निश्चित समय निर्धारित किया गया था ।सभी टीमों ने अपने अपने करतब दिखाते हुए मटकी फोड़ने के लिए पिरामिड बनाते हुए अपना अपना बेहतरीन प्रयास किया ।पानी के फव्वारे से सराबोर प्रतिभागियों का प्रयास देखते ही बन रहा था ।अनेकों बार गिरते उठते सम्हलते मटकी को फोड़ने का प्रयास करते हुए प्रतिभागियों का नजारा गजब का था । इस प्रतियोगिता में कटरा क्षत्रधारी टीम विजेता बनकर उभरी। पुरस्कार वितरण के पश्चात समाजसेवी स़जय शुक्ल ने अपने उद्बोधन से युवाओं में जो जोश भरते हुए आयोजन की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हम सबमें श्रद्धा आस्था नैतिकता और एकता का विकास होता है । इसलिए हम सबको ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सूत्रधार साहित्यकार आशुतोष गिरि दीपक’ के साथ दही हण्डी आयोजन समिति के संस्थापक राजेश्वर गिरि, संयोजक सत्यम गिरि का प्रयास बहुत ही सराहनीय व प्रशंसनीय है। आयोजक दया शंकर गिरि ने सम्पूर्ण कार्यक्रम में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समस्त साहित्यकार गण, पत्रकार गण व क्षेत्रवासियों के प्रति आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम का संचालन हरिवंश शुक्ल शौर्य व अध्यक्षता डा सच्चिदानंद त्रिपाठी ने किया |इस महोत्सव में महेंद्र पाल, राजेंद्र सरोज, हरिकेश सिंह, अवधेश सिंह, राहुल पाल कैप्टन, सुशांत विश्वकर्मा कैप्टन, अंकित वर्मा कैप्टन, बब्बन सिंह, बल्लर सिंह, नन्हेलाल सरोज, कल्लू गुप्ता, अमित गिरि, विकास गिरि, किशन गिरि, वेद प्रकाश गिरि, अजय यादव के साथ हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































