एयर फोर्स से सेवानिवृत्त रहे शुक्ला ,समाज सेवा के लिए उन्हें किया जाएगा याद
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के गरेथा गांव निवासी 73 वर्षीय फूल चंद शुक्ल का प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दो दिन पूर्व निधन हो गया।स्वर्गीय शुक्ल एयर फोर्स में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ रविवार को प्रयागराज के दारागंज गंगा घाट पर किया गया।उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। राष्ट्र के सजग प्रहरी की सेवाओं के साथ सेवा मुक्त होने के बाद उन्होंने समाज सेवा को अपना कार्य क्षेत्र बनाया था।उनके द्वारा समय समय पर गरीब स्कूली बच्चों की फीस भरना और उनके किताब कापी की व्यवस्था देते रहे।गरीब कन्यायों की शादी में भी उंन्होने सहयोग कर उनके हाँथ पीले करवाने में अनवरत सहयोगी बने रहे।उनके निधन से क्षेत्र के कई परिवार में मातम पसरा रहा। स्वर्गीय शुक्ल को चार बेटे हैं।उनके सब बेटे नौकरी में है। उनके बड़े बेटे प्रभात शुक्ल एयर फोर्स में और दूसरे बेटे प्रशांत शुक्ल एनटीपीसी में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं।इसी तरह से प्रमोद शुक्ल व प्रदीप शुक्ल नौकरी करते हैं।उनकी समाज सेवा को याद किया जाएगा।वह भरा पुरा परिवार छोड़कर गोलोकवासी हुए हैं।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































