तहसील से कोतवाली पैदल मार्च कर की पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
जिलाधिकारी को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन मेजा के अधिवक्ताओं ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।तहसील से मेजा कोतवाली तक जुलूस की शक्ल में पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए वापस तहसील पहुंचे अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व मंत्री की अगुआई में जिलाधिकारी को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीदार मेजा को सौंपा है। बार काउंसिल ऑफ ऊ प्र के निर्देश पर हापुड़ प्रकरण में प्रदेश व्यापी प्रदर्शन की कड़ीं में मेजा बार एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन किया गया है। बार के अध्यक्ष महेंद्र कुमार द्विवेदी और मंत्री चंद्रमणि शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है।अध्यक्ष ने डीएम प्रयागराज को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार मेजा नीलम उपाध्याय को देकर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की मांग की गयी है।ज्ञापन में हापुड़ के डीएम व एसएसपी के स्थानांतरण,प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के खिलाफ मनगढ़ंत मुकदमे वापस करने,एडवोकेट प्रोटेक्सन एक्ट लागू करने,घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाने और स्थानीय थाना मेजा कोतवाली में उप निरीक्षक की जगह एक इंस्पेक्टर की तैनाती किए जाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने तहसील में धरना देने के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर थाना कोतवाली के सामने पहुंचे अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। अधिवक्ताओं को लाठियों से पीटा जा रहा है और उनकी प्राथमकी भी नहीं दर्ज की जा रही है। इस घटना से वकीलों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए जाते तब तक मेजा के अधिवक्ता शांत नहीं होंगे। मौके पर सतीश दुबे, तुलसीदास तिवारी, जटा शंकर शुक्ल, दुर्गेश तिवारी, दिलीप मिश्र, नरेंद्र तिवारी, देवानंद पटेल, अनिल पांडेय, राजू शुक्ल,अमरीश मिश्र,अनिल सिंह, राजू पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































