V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूर्णिमा पर हुई महर्षि भारद्वाज की आरती

प्रयागराज। प्रयाग की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित संवर्धित करने के लिए प्रयागराज विद्वत परिषद आगे आकर वैदिक और पौराणिक स्थलों को जागृत कर रहा है। साधु संतों के संरक्षण में इसी क्रम में प्रयागराज के मूल पुरुष महर्षि भारद्वाज की विशाल प्रतिमा स्थल पर आरती एवं भजन कार्यक्रम की शुरुआत पूर्णिमा पर हुई। उल्लेखनीय है कि इसी दल ने महर्षि भरद्वाज की विशाल प्रतिमा के लिए श्री वीरेंद्र पाठक की अगुवाई में जन जागरण करके विशाल प्रतिमा स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। *भारत भाग्य विधाता महर्षि भारद्वाज* की प्रतिमा स्थल पर गंदगी और अनैतिक गतिविधियों को देखते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत आरती और भजन कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षित बटुक (आरती करने वालों) के अलावा पंडित रामनरेश त्रिपाठी, लाल जी शुक्ल पूर्व आईजी, डॉ प्रमोद शुक्ला, डॉ रंजन बाजपेई, सुधीर द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, अनिल मिश्रा, राजीव भारद्वाज, अजय द्विवेदी, रईस शुक्ला, जय नारायण पांडे, अतुल खन्ना, पंकज गुप्ता, नीरज दीक्षित, सर्वेश कपूरिया, अजय भारद्वाज, समन्वयक वीरेन्द्र पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।