V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समेकित प्रयास से सजेंगी पंचायतें-आचार्य हरिकृष्ण

खरका खास की चौपाल में गिनायीं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
कहा, यमुनापार क्षेत्र के विकास के लिए जारी रहेगा अभियान
मेजा (प्रयागराज)। देश में चल रहे आजादी के अमृत काल के तहत भाजपा नेता आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल जन सम्पर्क अभियान के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को उनके पात्रों तक पहुंचाना हमारे अभियान का हिस्सा है। आचार्य ने यह भी कहा कि मैं सांसद या विधायक भले ही ना बनूँ लेकिन मेरा अभियान यमुनापार क्षेत्र के विकास के लिए जारी रहेगा। भाजपा नेता आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला  (गुरु जी) की टीम ख्रीरी क्षेत्र के खरका खास ग्राम में पहुंची। यहां ग्राम पँचायत के प्रधान नितेंद्र निषाद के नेतृत्व में महिलाएं, प्रबुद्ध जन, यूवाओं से उंन्होने सीधा संवाद किया है।पँचायत की इस चौपाल में  मुख्य रूप से जन समस्या, किसानों के खेत की सिंचाई, एवं युवाओं के रोजगार, पर चर्चा हुई है। आचार्य ने सभी मांगों पर सरकार के सहयोग से समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया है। आचार्य ने बताया कि केंद्र सरकार गरीबों ,किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार पंचायतों को स्मार्ट बनाने के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, उन्हें जमीन पर लाने की जिम्मेदारी हम सब की है।गरीबों को उनका हक मिले, खेतों को सिंचाई सुविधाएं मिलें और गांव में रोजगार सृजित हों, तभी पंचायतें विकसित होंगी इसके लिए समेकित प्रयास करने होंगे।  चौपाल में प्रधान एवम पूर्व प्रधान सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे। करीब दो घण्टे चली चौपाल में पँचायत विकास के साथ पार्टी के लिए समर्थन की मांग की गई। यहां प्रमुख रूप से नितेंद्र निषाद, रामभिलाष निषाद राजेश दुबे, विनय शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment