प्रतापगढ़। सोलर एनर्जी डेवलपमेंट को – आपरेटिव सोसाइटी का चेयरमैन बनने पर अधिवक्ता शक्तिपीठ कचेहरी में अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान ललित शर्मा का भव्य अभिनंदन स्वागत किया गया । इस दौरान प्रतापगढ़ कचेहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संस्थापक अधिवक्ता शक्ति पीठ तथा अम्ब्रेला सोसाइटीज ग्रुप के चेयरमैन आनंद प्रचण्ड ने सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए यूपी रत्न विभूषित ललित शर्मा को सहकार का सच्चा भगीरथ कहते हुए उनके लगन और परिश्रम से समाज को मिलती ऊर्जा और चेतना की जमकर प्रसंसा की । इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुरातत्व विभाग से डॉ पाल नें उनके सोसाइटी के चेयरमैन बनने पर शुभकामनाएं दी माला पहना स्वागत करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में अब भी मिल रहे 18 फिट के नर कंकाल हमारे प्राचीनतम समरसता और सहकारिता की शक्ति को प्रबल बना रही है और ऐसे जाबाज़ क़ाबिल होनहार हमारी धरती की धरोहर है नौजवानों को आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए । इस दौरान विशिष्ट अतिथि रही पूर्व प्रत्याशी नगरपालिका महिमा गुप्ता नें राजनीतिक से ज्यादा समाजिक चेतना पर सभी को एक जुट सहकारिता की अपनाना आज की आवश्यकता बताया । सहकार भारती की एस एच जी प्रमुख़ कवित्री कल्पना तिवारी द्वारा मां वीणावादिनी सरस्वती वंदना करते हुए कार्यक्रम की शुरूवात हुई और फ़िर सभी एक के बाद एक तरह से शुभकामनाएं अर्पित की की गई । जिसमें जाबाज़ हिंदुस्तानी सेवा समित के अध्यक्ष आलोक आजाद एवं उपाध्यक्ष सहकार भारती प्रतापगढ़ के द्वारा अपने बचपन के सहकार मित्र ललित शर्मा को मालाओं से लाद कर बताए बचपन से आज तक इन्होंने केवल लोगों के दर्द को अपने सर लेने की आदत है तो सबका माला भी लो कहा जिसपर बाजी तालियों को देख कर ऊर्जा आ जाए । फिलहाल ललित शर्मा ने अपनी इनसब का श्रेय अपने पिता यू पी. रत्न विभूषित स्व. त्रिभुवन नाथ शर्मा को दिया और सब का आभार अपने बचपन के यादगार पल को साझा करते हुए किया । इस दौरान सफल संचालन महामंत्री डी के शर्मा ने किया । जिस दौरान सहकार भारती की जनपद इकाई के उपाध्यक्ष इंद्रदेव मिश्र , संगठन प्रमुख मनीष सिंह , मंत्री नवीन पुजारी समेत कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































