प्रयागराज। गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी अंतर्राष्ट्रीय मूंछ नर्तक राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी भगवान परशुराम धर्मशाला बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्होंने इस धर्मशाला के निर्माण के लिए लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। दुकान जी ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास मोदी योगी कर रही है तो सर्वश्रेष्ठ ब्राम्हण समाज के लिए कुछ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सराहनीय कार्य करने के लिए आपके परिवार का एक सेवक जिसने पूरे दुनियाभर मे समाज का नाम रोशन कर रहा है अब वो अपने समाज की गरिमा बनाए रखने के लिए आप सभी से सहयोग की कामना करता है। प्रयागराज के संगम के आस पास एक भगवान परशुराम धर्मशाला बनाने के लिए संकल्प कर एक पुनीत कार्य करने जा रहा हूँ तो अब समाज का भी कर्तव्य बनता है कि सब सहयोग करे। ऐसे पुनीत कार्य के लिए सभी संगठन समाज के परिवार जिससे जितना हो सके दान करे।
उन्होंने ब्राम्हण संगठनों का आवाहन करते हुए कहा कि अगर इतने पुराने संगठन किसी कारण वस धर्मशाला नही बना पाये उस कार्य को पूरा करने के लिए आप सब से पूछने के बाद कोई सूचना न मिलने पर राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकानजी ने अन्तर्राष्ट्रीय भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट का उदगम किया। उसके तहत प्रयागराज की तपो भूमी पर एक धर्मशाला बनाने संकल्प लेकर सभी लोगो के घर घर जाकर दान मांग रहे और लोगो से आग्रह कर रहे किसी भी तरह इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये सभी आगे बढ कर सहयोग करें।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































