V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चारपहिया वाहन से आए चोरों की बाइक गिरी

मऊआइमा के सकरामऊ अमानगंज में बृहस्पतिवार  रात चोरों ने अंजाम दी घटना
मऊआइमा (प्रयागराज)। चारपहिया वाहन से आए चोरों ने सत्तरह फार्मा चोरी करते समय परिजनों के जाग जाने पर तमंचा लगा दिए। गुहार मचाने पर वाहन पर लदी बाइक गिर पडी। पुलिस ने बाइक थाने में खडी करा दी है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरामऊ अमानगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामसरन का परिवार बीती रात सोया था। वह मकान निर्माण के लोहे का फर्मा बनाने का भी काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात लगभग दो बजे एक चारपहिया वाहन से कतिपय चोर आए और लोहे का 17 फर्मा चोरी कर लिए। उसी दौरान परिजनों की आंख खुल गई। इस पर बदमाशों ने तमंचा दिखा जान से मारने की धमकी दी। गुहार लगाने पर तेजी से भागते समय वाहन से एक बाइक तथा दो फर्मा कंचनपुर के पास गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद कर थाने में खडी कर ली है। धर्मेंद्र कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a Comment