V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नींद के झोंके में कुंए में गिरा युवक, मौत

मऊआइमा के ग्राम बांका जलालपुर अपने ननिहाल आया था राजकुमार यादव
लोकमित्र ब्यूरो 
मऊआइमा (प्रयागराज)। पेशाब करने के लिए रात में उठा युवक नींद के झोंके में अचानक कुंए में गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव उसके घर पहुंचा दिया। चर्चा है कि वहां बिना पुलिस को सूचना दिए ही अन्तिम संस्कार कर दिया गया।  मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगिरा छीमीताल निवासी राज कुमार यादव (38) पुत्र राम कृपाल का पुत्र अरसे से अपने ननिहाल ग्राम बांका जलालपुर में रहता था। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है। बताया गया है कि बीती रात राज कुमार पेशाब करने के लिए उठा। मगर नींद के झोंके में वह घर के सामने स्थित कुंए में गिर पड़ा। उसकी पत्नी को भी इसकी जानकारी नहीं हुई। रविवार सुबह लोगों ने देखा कि उसका शव कुंए में उतरा रहा था। इसकी सूचना पाकर उसके परिजन भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाल मृतक के गांव छीमीताल नौगीरा पहुंचा दिया। परिजनों ने थोडी देर बाद रसूलाबाद घाट पर उसका अन्तिम संस्कार कर दिया। इस बाबत मऊआइमा पुलिस का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Comment