V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शारदा सहायक नहर में डूबे युवक का सकरदहा फाटक के पास मिला शव

बुधवार को नहर में नहाते समय डूब गया था युवक,  तीसरे दिन मिला शव
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
कुंडा-प्रतापगढ़। नहर में नहाने गए युवक की डूब कर मौत हो गई काफी प्रयास के बाद भी उसका शव नहीं मिला तीसरे दिन घटना स्थल से काफी दूर सब मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है जबकि एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया उसने उसे भी अपने कब्जे में लेकर अनंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।  बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी कटरा बिहार निवासी केशवसिंह का बेटा प्रशांत सिंह उर्फ नीतीश सिंह 20 वर्ष बुद्धवार की देर शाम भदरी माइनर के लोदीपुर नहर मे नहाने के लिए छलांग लगा दी। प्रशांत सिंह गहरे पानी में डूबने लगा तो आसपास के लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों एवं पुलिस ने बुधवार की रात्रि एवं गुरूवार के दिनभर मानिकपुर के पांच गोताखोरों ने दिन भर शव को ढूंढने की कड़ी मशक्कत की, गहरे पानी मे काफी खोजबीन की किंतु  शव का कोई पता नहीं चल सका था।  शुक्रवार को सुबह शकरदहा फटकी के पास नहर में उतराए शव को ग्रामीणों ने देखा तो चौकी प्रभारी शकरदहा एवं थानाध्यक्ष बाघराय त्रिलोकीनाथ पांडे को फोन पर जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने पहुंचकर ग्रामीणों के प्रयास से शव को बाहर निकलवाया। जानकारी पर पहुंचे बेटे का शव देखते ही पिता केशव सिंह दहाड़े मारकर रो पड़े तथा परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि इस दुख की घड़ी में पुलिस प्रशासन ने भरपूर साथ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य घटना में गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन तथा परियावा कालाकाकर रोड रेलवे स्टेशन के बीच मानिकपुर थाना क्षेत्र के चौरही गांव के पास दिन में लगभग 2:00 बजे एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक  का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस तथा मानिकपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी, तो मानिकपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। शव के देखने से ऐसा लगता है, कि उसकी हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। क्योंकि जिस स्थान पर शव पड़ा था। वह झाड़ियों से घिरा सुनसान स्थान है। हो सकता है किसी ने उसको मार करके दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया हो।  बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Comment