V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बालुकेश्वर नाथ धाम में निशुल्क रुद्राभिषेक का सिलसिला जारी

प्रतापगढ़ । मोहनगंज प्रतापगढ़ अवस्थित बालुकेश्वर नाथ धाम देवघाट में भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक का सिलसिला अनवरत चल रहा है।अभी तक श्रावण मास में लगभग डेढ़ सौ लोगों ने निःशुल्क रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की है।वहीं लगातार श्रद्धालुओ की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए उमड़ रही है। जिसमें मन्दिर पुरोहित द्वारा बताया गया कि एक हजार एक सौ ग्यारह रुद्राभिषेक निशुल्क कराया जा रहा है वहीं मन्दिर के महंत ने बताया कि बहुत सारे भक्तों ने रुद्राभिषेक कर अपने भाग्य और पुण्य को जगाने का काम किया, मंदिर परिसर में समस्त गिरि परिवार ने अपना तन मन धन लगाकर भक्तों का सहयोग और भक्तों को सारी व्यवस्थाएं प्रदान कर रहे हैं जोकि बहुत उत्तम कार्य है समस्त गिरि परिवार बहुत ही बधाई के पात्र हैं। मंदिर की सफाई व्यवस्था, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, मंदिर की साज-सज्जा में अपना पूर्णता योगदान कर रहे हैं ।बालुकेश्वर महादेव की कृपा समस्त शिव भक्तों एवं गिरि परिवार पर बनी रहे, कांवरियों के रुकने की व्यवस्था, जल चढ़ाने की व्यवस्था चाय नाश्ते की व्यवस्था मंदिर परिवार की तरफ से की गई है साथ ही साथ समस्त शिव भक्तों के लिए चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है । अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र, लीलापुर सीओ सुभाष, राजकुमार सोनी, बृजेश गिरि महाराज तथा हरिकेश गिरि महाराज आदि सैकड़ों भक्तों ने रुद्राभिषेक कराया है।

Leave a Comment