तीन बार पैमाइश के बाद भी सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जहनईपुर की 5 बिस्वा जमीन एवं उससे सटे चकरोड से अभी भी अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है। आज नीम का प्रतिबंधित विशालकाय हरा पेड़ भी कब्जेदारों द्वारा काट दिया गया। प्रशासन की लापरवाही के चलते कब्जेदार अब भी विद्यालय की जमीन एवं उससे सटे चक मार्ग की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं। प्रधानाध्यापिका प्राची पांडे ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कई बार प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश कराने एवं कब्जा हटाने का निवेदन किया। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम बनाकर विद्यालय की जमीन व उससे सटे चक मार्ग की पैमाइश कराई गई और कब्जेदारों को कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया। अपने को फंसता देख कब्जेदारों ने तत्काल तो हामी भर दी किंतु टीम के जाने के बाद कब्जा नहीं हटाया। कब्जेदारों से कब्जा खाली कराने की बजाय बची विद्यालय की जमीन पर मिट्टी डालकर आम रास्ता बना दिया गया। जिससे कब्जेदार अब यह कहने लगे कि यही चक मार्ग एवं आम रास्ता मान लिया जाए। चारदीवारी न होने से बिजली विभाग ने विद्यालय की जमीन पर मिट्टी डालकर बने रास्ते पर विद्यालय की तरफ खंभा गाड़ दिया। अभी तक कब्जेदारों द्वारा चकरोड एवं विद्यालय की जमीन कब्जा कर उस पर खेती ही की जाती रही किंतु एक व्यक्ति ने तो विद्यालय की जमीन पर अवैध पक्का निर्माण भी शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापिका के विरोध व प्रशासनिक शिकायत पर किसी तरह काम बंद हुआ। कब्जेदारों ने आज तो हद ही पार कर दी। विद्यालय का एक विशालकाय प्रतिबंधित नीम का हरा पेड़ काट दिया गया। प्रधानाध्यापिका आज जब सुबह विद्यालय पहुंची तो नीम का बड़ा पेड़ काटकर उसकी टहनियां इकट्ठा कर उठा ले जाने की तैयारी चल रही थी। प्रधानाध्यापिका ने खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के अलावा फॉरेस्ट रेंजर आशीष सिंह एवं कोतवाली पुलिस को भी दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी दी और बाद में कोतवाली जाकर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया। ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय की जमीन से मिट्टी डालकर बनाए गए रास्ते की मिट्टी बह जाने से अब लोग विद्यालय के मध्य से ट्रैक्टर आदि वाहन अपने खेतों की ओर ले जा रहे हैं जिससे कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा, नीम का विशालकाय हरा पेड़ भी कब्जेदारों ने काटा

तीन बार पैमाइश के बाद भी सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जहनईपुर की 5 बिस्वा जमीन एवं उससे सटे चकरोड से अभी भी अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है। आज नीम का प्रतिबंधित विशालकाय हरा पेड़ भी कब्जेदारों द्वारा काट दिया गया। प्रशासन की लापरवाही के चलते कब्जेदार अब भी विद्यालय की जमीन एवं उससे सटे चक मार्ग की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं। प्रधानाध्यापिका प्राची पांडे ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कई बार प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश कराने एवं कब्जा हटाने का निवेदन किया। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम बनाकर विद्यालय की जमीन व उससे सटे चक मार्ग की पैमाइश कराई गई और कब्जेदारों को कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया। अपने को फंसता देख कब्जेदारों ने तत्काल तो हामी भर दी किंतु टीम के जाने के बाद कब्जा नहीं हटाया। कब्जेदारों से कब्जा खाली कराने की बजाय बची विद्यालय की जमीन पर मिट्टी डालकर आम रास्ता बना दिया गया। जिससे कब्जेदार अब यह कहने लगे कि यही चक मार्ग एवं आम रास्ता मान लिया जाए। चारदीवारी न होने से बिजली विभाग ने विद्यालय की जमीन पर मिट्टी डालकर बने रास्ते पर विद्यालय की तरफ खंभा गाड़ दिया। अभी तक कब्जेदारों द्वारा चकरोड एवं विद्यालय की जमीन कब्जा कर उस पर खेती ही की जाती रही किंतु एक व्यक्ति ने तो विद्यालय की जमीन पर अवैध पक्का निर्माण भी शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापिका के विरोध व प्रशासनिक शिकायत पर किसी तरह काम बंद हुआ। कब्जेदारों ने आज तो हद ही पार कर दी। विद्यालय का एक विशालकाय प्रतिबंधित नीम का हरा पेड़ काट दिया गया। प्रधानाध्यापिका आज जब सुबह विद्यालय पहुंची तो नीम का बड़ा पेड़ काटकर उसकी टहनियां इकट्ठा कर उठा ले जाने की तैयारी चल रही थी। प्रधानाध्यापिका ने खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के अलावा फॉरेस्ट रेंजर आशीष सिंह एवं कोतवाली पुलिस को भी दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी दी और बाद में कोतवाली जाकर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया। ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय की जमीन से मिट्टी डालकर बनाए गए रास्ते की मिट्टी बह जाने से अब लोग विद्यालय के मध्य से ट्रैक्टर आदि वाहन अपने खेतों की ओर ले जा रहे हैं जिससे कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें