V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नगर पंचायत रामगंज में डस्टबिन लगाने का काम हुआ पूरा

पट्टी।  रामगंज नगर पंचायत में विकास कार्य जोरों पर है। नवसृजित रामगंज नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राकेश सिंह नगर के विकास की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।  वह बढ़-चढ़कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं । वह विकास के लिए पूरी तरीके से समर्पित है।   गुरुवार को सभी वार्डों में डस्टबिन लगाने का काम पूरा करते हुए फिर से नगर के विकास का संकल्प उन्होंने दोहराया । इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि रामगंज के सभी 13 वार्डों में डस्टबिन लगाने का काम किया गया है।  सुंदर, स्वच्छ तथा हरा-भरा नगर बनाने से जहां एक सकारात्मक वातावरण का विकास होगा वही सरकार की आकांक्षाएं भी फलीभूत होंगी । उन्होंने कहा कि विकास कार्य निरंतर जारी है । इसके पहले नालों की सफाई हो चुकी है लोगों की कई समस्याओ का निस्तारण किया गया है । बचे हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Comment