V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

न्यू एंजिल्स में अब रोबोटिक की भी पढ़ाई

प्रदेश सरकार के आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री ने किया रोबोटिक लैब का उद्घाटन
लोकमित्र ब्यूरो
प्रतापगढ़। कटरा रोड स्थित न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को अब रोबोटिक की भी जानकारी दी जाएगी। प्रदेश सरकार के आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालू ने आज फीता काटकर विद्यालय में रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक उपस्थित थे। जिले में न्यू एंजिल्स स्कूल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला कराकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। यहां का प्रबंध तंत्र भी बच्चों को सदैव आधुनिक तकनीक से शिक्षा देने के प्रयास में लगा रहता है। रोबोटिक शिक्षा इसी सोच का नतीजा है। जिले का यह पहला शिक्षण संस्थान है जिसमें रोबोटिक शिक्षा की शुरुआत की गई है। रोबोटिक लैब का उद्घाटन करने के पश्चात अपने संबोधन में आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री श्री मिश्र ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र और प्रबंध तंत्र दोनों बधाई के पात्र हैं। छात्र इसलिए जो इतने अच्छे शिक्षण संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं और प्रबंध तंत्र इसलिए जो अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को शिक्षा की हर आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने के प्रयास में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जहां अच्छी सोच होती है वहीं अच्छे संस्कार भी पनपते हैं। निश्चित रूप से इस विद्यालय के बच्चे आगे चलकर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि जिले और प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। रोबोटिक तकनीक बहुत ही आधुनिक है। तमाम बड़े शहरों के विद्यालयों में भी अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। इस विद्यालय के प्रबंध तंत्र ने इसे शुरू करके बता दिया है कि वह बच्चों के भविष्य को लेकर कितना सजग है। इस अवसर पर मंत्रीजी ने सत्र 2022/2023 के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने विद्यालय की प्रबंधक और एचआर प्रबंधक को इस तरह से विद्यालय संचालित करने के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया। विद्यालय परिवार की ओर से भी राज्यमंत्री का सारस्वत सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने उनको उनके साथ रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र को अपनी लिखी पुस्तक ‘ मैं शायर तो नहीं ‘ भी भेंट की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वाणी वंदना से हुआ। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा और एचआर प्रबंधक एफ जीनत ने जहां मुख्य अतिथि को जहां पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य बी. के. सोनी तथा सीनियर पीजीटी आर.के.सिंह ने माल्यार्पण किया। इस दौरान छात्र छात्राओं और अध्यापिकाओं की ओर से उन पर पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने विद्यालय के इतिहास और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती शशि पाण्डेय, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, श्रीमती नेहा, श्रीमती बबिता सरोज, श्रीमती वीना मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा। संचालन श्रीमती मंजू मिश्रा ने किया।

Leave a Comment