करमा (प्रयागराज)।अपना दल कमेरावादी के जिला अध्यक्ष जमुनापार सांस्कृत मंच पर हुआ जान लेवा हमला । प्राप्त जानकारी के अनुसार कौंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया गांव के लालबहादुर पटेल उर्फ प्रेम रोज की तरह शुक्रवार को नवीन मंडी जसरा के लिए घर निकले ही थे कि उनके छोते भाई ने रोककर गाली गलौच शुरू कर दिया । जिसपर लालबहादुर ने जब इस बात का विरोध किया तो उसने उनपर जानलेवा हमला कर दिया । जिससे लालबहादुर गम्भीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों की मदद से तत्काल सी एच सी ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने गम्भीर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल से रिफर कराकर करछना तहसील के कौवा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि ग्रामीणो ने बताया कि दोनो भाईयों का काफी पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। जिसकी कई बार सभ्रांत लोगों द्वारा पंचायत किया गया लेकिन विवाद का हल आज तक नहीं निकाला जा सका जो खूनी संघर्ष में बदलता दिखाईं दें रहा है । जबकि लालबहादुर पटेल ने बताया कि मैं अपना दल कमेरावादी पार्टी का संस्कृत मंच जिला अध्यक्ष पद पर आसीन होने के नाते मैं कभी किसी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहता हूँ और विवाद से काफी दूर रहता हूँ।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































