V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मोदी सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले-आचार्य हरीकृष्ण

अखंड भारत के लिए राष्ट्र में एक कानून जरूरी, सरकार की उपलब्धियों के पत्रक के साथ जन जागरण को दी गति
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। केंद्र की सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों और 9 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान जारी है। भाजपा नेता आचार्य हरीकृष्ण शुक्ल ने पूरे महीने यमुनापार क्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालयों और व्यापारियों के साथ गांव गलियों में पीएम की उपलब्धियों के पत्रक के साथ जन सम्पर्क अभियान को गति दी है।
भाजपा नेता हरीकृष्ण शुक्ल ने पार्टी पदाधिकारियों व सहयोगियों के साथ सोमवार को करछना के पहलु का पूरा गांव में जनसंपर्क से जन जागरण कार्यक्रम में चौपाल के जरिए उपलब्धियों गिनाते हुए लोगों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिया है।श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र में ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य में योगी  की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दे रही है। हो सकता है कि कुछ लोगों को इसका लाभ नही मिल पाया हो उनके लिए पार्टी के नेता घर घर जाकर लोगों से चर्चा कर उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी का हिस्सा आपका भाई है।आप सब अपनी दिक्कतें बताएं हम पार्टी के बड़े नेताओं और अधिकारियों से मिलकर योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा। श्री शुक्ल ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यैसे  नेताओं और दलों से बचना चाहिए जो केवल कुर्सी के लिए चुनाव मैदान में आते हैं और जीत जाने के बाद केवल अपने और परिवार के विकास में जुटे रहते हैं। उंन्होने चौपाल में देश की अखंडता के लिए एक राष्ट्र एक कानून की वकालत की है।कहा दुनिया के अधिकांश लोकतंत्र वाले राष्ट्रों में सभी के लिए एक कानून है तो भारत मे क्यों नही।उंन्होने इसके लिए तय नम्बर पर मिस्ड कॉल  के लिए प्रेरित किया है। जनसंपर्क से जनसमधान और मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक विनय कुमार शुक्ल, मस्तान बाबा के प्रबंधक विनय विश्वकर्मा, छांगू लाल लहरी एवं बिरहा कलाकार मंडली सहित गांव के लोग शामिल रहे।

Leave a Comment