दुकान के सामने खड़े दुकानदार को कुचलने के बाद दुकान के सामने रखी बोरियों में फंसकर रुकी बोलेरो
कुंडा-प्रतापगढ़। दुकान के सामने खड़े दुकानदार को अनियंत्रित बोलेरो ने दुकानदार को कुचल दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां से लौटने के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के हरनाहर निवासी नागेंद्र बहादुर सिंह उस राजा ठाकुर 60 वर्ष पुत्र राधिका प्रसाद सिंह हरनाहर बाजार में अपना आवास व दुकान बनाया है। जहां उसने जीवन यापन के लिए झींगुर जलेसर के मार्ग पर परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार को स्नान करने के बाद तौलिया लपेटे हुए ही अपने घर के सामने दुकान पर खड़े हुए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो जलेशरगंज की तरफ जा रही थी। दुकान के सामने पहुंचने के समय बोलेरो की ब्रेक में चालक का पैर फस गया। जिससे वह नीचे की तरफ ब्रेक देखने लगा। इतने में बोलेरो घुमकर अनियंत्रित होते हुए चालक को टक्कर मार कर कुचलते हुए आगे की दुकान में जाकर भरी बोरियों में फंसकर रुक गई। घटना पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। इधर घायल राजा ठाकुर को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी सांसे थम गई। जानकारी होने पर परिजन शव को लेकर घर वापस लौट आए। जहां परिजनों में कोहराम मच गया, सभी रोने पीटने चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शव के पोस्टमार्टम से लौटने के बाद श्रृंगवेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के दो बेटा अतुल सिंह विपुल सिंह व तीन बेटियां सकुल, रिंकी, संजू व उनकी विधवा पत्नी है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































