सभी राजनीतिक दलों ने किया शक्ति प्रदर्शन थमा प्रचार-प्रसार
4 मई को होगा मतदान मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
कोरांव(प्रयागराज)। कल 4, मई को होने वाले निकाय चुनाव में नगर पंचायत कोरांव के सभी प्रत्याशियों ने रोड़ सो जुलूस के साथ अपने अपने शक्ति प्रदर्शन किए, जिसका परिणाम 13 , मई को निकलेगा। बता दें कि कोरांव में कुल 10 , प्रत्याशी चुनावी दंगल में कूद कर चेयरमैन की कुर्सी के लिए ताल ठोक रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से सत्ता के निवर्तमान चेयरमैन नरसिंह केसरी , निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय सुषमा देवी केसरी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश केसरी तथा समाजवादी पार्टी से कोरांव की बेटी पूजा चतुर्वेदी , निर्दल प्रत्याशी अवध नारायण तिवारी के बीच में प्रमुख रूप से चुनाव दिलचस्प मोड़ पर दिखाई देने लगा है । वैसे तो सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि चारों इन्हीं प्रत्याशियों में जमकर चुनावी मुकाबला होता दिख रहा है। यह बात अलग है कि 13 तारीख को कौन चेयरमैन की कुर्सी पर बैठेगा यह भविष्य के गर्भ में है। लेकिन इस समय नरसिंह केसरी ,ओम केसरी, पूजा चतुर्वेदी, अवध नारायण तिवारी ने अपने जीत के लिए पूरे दमखम के साथ शक्ति का प्रदर्शन मंगलवार को किया। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरसिंह केसरी के पक्ष में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल , ब्लाक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअवध कुशवाहा सहित कई अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता समर्थित पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए रात दिन जुटे हुए हैं। वहीं अन्य प्रत्याशियों के भी समर्थक और नेता जनसंपर्क करते हुए अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कुल 10 प्रत्याशियों में किसका पलड़ा भारी होगा वह मतदान के दिन महसूस होने लगेगा। लेकिन जिस तरीके से निर्दल प्रत्याशी समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं इससे प्रत्याशियों में एक चिंता की लकीर जरूर देखने को मिल रही है क्योंकि मतदाताओं की नब्ज अभी तक प्रत्याशियों ने पकड़ नहीं पाया है, उनकी चुप्पी से स्थिति यह है कि सभी प्रबल उम्मीदवार अपने अपने जीत के लिए हर कोशिश करते देखे जा रहे हैं।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































