V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हीरालाल की पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से हुई मौत की पुष्टि

रंजिश के चलते पड़ोसियों के विरूद्ध दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट
लोकमित्र ब्यूरो   
थरवई ( प्रयागराज)। सोरांव थानार्न्तगत बनकट गांव में बीते दिनों कहासुनी के दौरान तवियत खराब होने के बाद हुई अधेड़ की मौत के मामले में सोरांव पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर पड़ोस के आधा दर्जन लोगों के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर पुलिस की जांच की दिशा जहां बदल गई बेगुनाहों को न्याय की आस भी जग गई।
बताते चले गत सोमवार को बरसात के पानी की निकासी को लेकर हीरालाल के परिजनों का विवाद पड़ोसी से हो गया। कहासुनी के दौरान अचानक हीरालाल 50 के सीने में दर्द उठा तो परिजन उसे अस्पताल की ओर लेकर भागे। जहां उसकी मौत हो गई। घर पहुंचने के बाद परिजनों ने मारपीट व हत्या का आरोप लगाते हुए सोरांव थाने पहुंच कर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कब्जें में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का वजह हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई। प्रभारी निरीक्षक सोरांव अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हीरालाल के मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। फिलहाल जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

Leave a Comment