V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शादी-समारोह में गए डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी

लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज ) । बारात गये एक डॉक्टर के घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों का  गहना और सामान उड़ा दिया। रात में डॉक्टर परिवार घर  लौटा तो ताला टूटा देखा तो उनकी पैर तले जमीन खिसक गई। आलमारी में रखे नकदी और गहने गायब थे। बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर निवासी डॉ. आफताब आलम प्रतापगढ़ के सुवंसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। सोमवार रात को वह अपने परिजनों संग करेली में अपने रिश्तेदार की बारात गए थे। रात लगभग दो बजे अपने घर करनाईपुर वापस लौटे तो घर का  ताला टूटा  था ।  कमरे का सामान बिखरा पड़ा था । आलमारी के अंदर से डेढ़ लाख रुपये का गहना और नकदी  गायब थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। बहरिया थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है ।

Leave a Comment