लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज ) । सेहुंवाडीह की एक विवाहिता ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। सोरांव थाना क्षेत्र के रहाईसपुर निवासी कल्लू राम पटेल की बेटी सुनीता देवी की शादी बहरिया सेहुंवाडीह के गुलाब चंद्र पटेल के साथ 2021 में हुई थी। आरोप है कि बुलेट मोटर साइकिल और पांंच लाख रूपए के लिए सुनीता देवी को प्रताड़ित किया जाता था। डिमांड पूरी न होने पर सुनीता को मार पीट कर ससुराल से भगा दिया। इस बीच उसके देवर ने छेड़खानी भी की। सुनीता देवी की तहरीर पर बहरिया पुलिस ने पति गुलाब चंद्र, देवर पंकज कुमार, सास लल्ली देवी और ननद गुड्डा देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































