V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच घायल

कुंडा प्रतापगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से महिला को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। कुंडा नगर व कोतवाली क्षेत्र के तिलोरी विक्रमपुर निवासी राजकली 50 वर्ष पत्नी मुंशीलाल पटेल पैदल सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया। जहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर गंभीर अवस्था में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज पर किया गया है। हथिगवा थाना क्षेत्र के महाराजपर निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह 40 वर्ष पुत्र संत बहादुर सिंह बुधवार रात लगभग 9 बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। जिससे गंभीर रूप से चोटे आई हैं। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जनपद कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के वंश का पुरवा निवासी बलराम मिश्रा हथिगवा थाना व गांव निवासिनी राजकली 60 वर्ष पत्नी कृष्ण नारायण तिवारी दोनों लोग एक साथ बाइक से जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों के इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। कुंडा नगर व कोतवाली क्षेत्र के चितवन का टोला मोहल्ला निवासिनी नगीना बेगम 55 वर्ष पत्नी मंसूर अहमद बाइक पर बैठकर पीछे जाते समय रास्ते में सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment