V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लैंप लाइट कार्यक्रम में नर्सिंग के छात्राओं ने मानव सेवा की ली शपथ

फाफामऊ। शांतिपुरम स्थित राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह हाल में रविवार को रामनिहोरा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज फाफामऊ के जीएनएम व एएनएम नर्सिंग के छात्रों का लैंप लाइट एण्ड ओथ टेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग के छात्राओं ने मानव सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर एसपी सिंह रहें। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा मानव सेवा का सच्चा धर्म माना जाता है बीमार व असहाय लोगों को दुखों का मरहम लगाने का सौभाग्य नर्सिंग से जुड़े भाग्यशाली छात्र – छात्राओं को मिलता है। यदि नर्सिंग स्टाफ अपनी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों में लीन रहे तो निश्चय ही एक दिन खुशहाल संसार का निर्माण कर सकते है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि रहे मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर प्रयागराज के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. वीके मिश्रा, प्रोफेसर पीपी दुबे, कर्नल विनय कुमार ने में भी छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में नर्सिंग के छात्रों द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसको लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में अनुपम पटेल, तनु सरोज, गरिमा ओझा, कोमल मिश्रा, जूही उपाध्याय, रितिका सिंह, नेहा यादव,श्वेता, प्रिया, सलोनी, प्रतिमा, रितु पाल निधी विश्वकर्मा आदि छात्राओं ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत रामनिहोरा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. विनीता विश्वकर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापित विनीता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बिंदू विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ.योगेश चंद्रा, डॉ. मेजर पंकज शुक्ला, श्याम सुंदर सिंह पटेल, मंजू पाठक, कॉलेज की प्राचार्या अनिला सी प्रसन्ना, ओम प्रकाश पटेल, मोहम्मद मुस्तफा, उत्तम पटेल, नवनीत पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक यादव सहित भारी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Comment