V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राम नवमी पर फसाद सांप्रादायिक संगठनों की सुनियोजित साजिश : डा0 अय्यूब सर्जन

लखनऊ | पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अय्यूब सर्जन नें कहा कि  देश के सांप्रादायिक संगठन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर जो हिंसा  कर लोगों के साथ  मार पीट व हत्या का अंजाम देकर  दूसरे धर्म स्थलों व विद्यालय को क्षति पहुंचा रहें है क्या, यही सनातन धर्म का उपदेश है? नहीं बल्कि अपने निजी स्वार्थ व राजनीति से प्रेरित होकर राम नवमी पर जो तांडव किया गया, यह देश कि एकता अखण्डता पर प्रहार व संविधान लोकतंत्र के विरुद्ध व निन्दनीय है l सरकार मानवता को शर्मसार करने वाले इन अराजकतत्वों पर पर कड़ी कार्यवाही के सापेक्ष इन्हे हिंसा कि खुली छूट दे रखी, जिससे प्रशासन भी इन पर क़ानूनी कार्यवाही के नाम पर खाना पूरी करती है, जिससे न्यायालय से वह छूट जाते हैं l उन्होंने राम नवमी पर हुए फसाद कि कड़े शब्दों नें निन्दा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया उक्त बात कही l डा0 अय्यूब सर्जन नें कहा कि आगामी  संसदीय चुनाव को देखते हुए भाजपा समर्थक सांप्रादायिक संगठन अभी से धुर्वीकरण के लिए सक्रिय होकर जाति विशेष को डराने धमकाने और उनके विरुद्ध हिंसा पर उतारू हैं l रामनवमी पर इसी चुनाव के धुर्वीकरण के क्रम में  हिंसा का अंजाम दिया, गया नालंदा के एक बहुत ही पुराने मदरसे को जला कर देश को दंगे कि आग में झोंकने कि सुनियोजित साजिश की गयी, मगर मुसलमानों के धैर्य के कारण वह  असफल रहें l राजनीति से प्रेरित होकर  श्री राम के नाम को बदनाम करने का काम किया जा रहा l उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा कि इजाज़त नहीं देते, मगर भाजपा समर्थित अराजकतत्व धर्म के नाम पर जो हिंसा फैला रहें हैं, यह देश के लिए घातक है, इससे विदेशों में देश की छवि खराब जरूर हो रही है l  भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारों के यह अराजक तत्व देश की एकता और अखंडता को बर्बाद करने पर तुले हुए है l डा0 अय्यूब नें सरकारों से मांग किया है, कि जहां जहां फसाद हुआ और क्षति हुई हैं उसकी पूर्ति कर अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कार्यवाही कि जाए, और नालंदा के मदरसे का पुनः निर्माण कराया जाए l

Leave a Comment