पर्यावरण व शिक्षा के प्रति लोगों को दिया गया जागरूक
कुंडा प्रतापगढ़। अमरावती देवी डिग्री कॉलेज टेके पट्टी बिहार का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर बीते 3 दिनों से चल रहा है। जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ दिनेश चंद्र पार्टी ने फीता काटकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि जीवन में स्वच्छता बहुत आवश्यक है। जहां स्वच्छता हैं वही भगवान हैं। इसलिए जीवन में स्वच्छता पर विशेष ध्यान तथा पर्यावरण के प्रति मानव को हमेशा जागरूक होना चाहिए। क्योंकि पर्यावरण अगर प्रदूषित हो गया हमारा जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा। वृक्षारोपण के प्रति भी लोगों को आगाह किया कि अगर वृक्ष नहीं रहेंगे तो जीवन भी नहीं रहेगा। इसलिए मानव को स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता व शुद्ध पर्यावरण के लिए जागरूक करते हुए उन्हें उपाय बताएं और समझाएं भी। एनएसएस का विशेष शिविर कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार की देखरेख में चल रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें