V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पंचायत भवन का निर्माण करा रहे ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

लोकमित्र ब्यूरो
उतरांव (प्रयागराज)।
उतरांव थाना क्षेत्र के देवनीपुर सुजौला गांव में गांव के ही दबंगों ने पंचायत भवन निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वर्तमान प्रधान ने स्थानीय थाने में दबंगों खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि सैदाबाद ब्लॉक देवनीपुर सुजौला गांव में ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र बिंद द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के ही तीन ब्यक्तियो द्वारा आबादी की जमीन पंचायत भवन के निर्माण को लेकर विरोध जताया जा रहा है। रविवार को पंचायत भवन का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा था तो दर्जनों की संख्या में लामबंद होकर दबंग पहुंचे और प्रधान को गाली गलौज करते हुए लात घुसो से जमकर पिटाई कर दी। शोरगुल मचते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह से मामले को ठंडा किया। ग्राम प्रधान की पिटाई से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर दबंगों के खिलाफ हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से मांग की मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाए। वही मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष सैदाबाद रामबाबू सिंह पहुंचकर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार से बातचीत कर प्रधान पर हुए हमले को लेकर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। फिर हाल दबंगों द्वारा ग्राम प्रधान की पिटाई से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
उतरांव (प्रयागराज)।
उतरांव थाना क्षेत्र के देवनीपुर सुजौला गांव में गांव के ही दबंगों ने पंचायत भवन निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वर्तमान प्रधान ने स्थानीय थाने में दबंगों खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि सैदाबाद ब्लॉक देवनीपुर सुजौला गांव में ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र बिंद द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के ही तीन ब्यक्तियो द्वारा आबादी की जमीन पंचायत भवन के निर्माण को लेकर विरोध जताया जा रहा है। रविवार को पंचायत भवन का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा था तो दर्जनों की संख्या में लामबंद होकर दबंग पहुंचे और प्रधान को गाली गलौज करते हुए लात घुसो से जमकर पिटाई कर दी। शोरगुल मचते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह से मामले को ठंडा किया। ग्राम प्रधान की पिटाई से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर दबंगों के खिलाफ हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से मांग की मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाए। वही मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष सैदाबाद रामबाबू सिंह पहुंचकर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार से बातचीत कर प्रधान पर हुए हमले को लेकर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। फिर हाल दबंगों द्वारा ग्राम प्रधान की पिटाई से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment