शंकरगढ़(प्रयागराज)। किसान भाइयों को आवश्यकतानुसार और समय पर सरकारी खाद, सरकारी बीज एवं कृषक व्यवस्था को सही ढंग से संचालित करने में उपयोगी संयंत्रों की व्यवस्था कराना ही पहली प्राथमिकता होगी l उक्त बातें नवनिर्वाचित साधन सहकारी समिति सुजनी के अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह (बबोल सिंह) ने कही l आगे बतलाया कि आज सबसे ज्यादा दिक्कत अन्नदाता को समय पर खाद और बीज ना मिलने की होती है जिसके लिए राज्य और केंद्र सरकार बहुत ही तेजी से कार्य कर रहे हैं l सरकार के मनसा अनुसार उनके द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को जमीन स्तर तक लाना और अन्नदाता के हितों की बातों को सक्षम अधिकारियों तक रखना मुख्य बिंदू होगा l खाद, बीज, समय पर राशन वितरण, रेल व्यवस्था में सरलता लाने एवं सभी काश्तकारों को समिति से जोड़ने की भी बात कहीं l उक्त मौके पर मुख्य रूप से अमीन सिंह,आनंद प्रताप सिंह,विजय मिश्र,कृष्णा कांत शुक्ला,कमलाकर सिंह,सरदार सिंह,राज कुमार हरिजन,विमलेश पाल,सुरेश सुकला,शंकर लाल पाल सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

उत्तरप्रदेश

शेयर करें