V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रक की टक्कर से कंटेनर चालक की मौत

लोकमित्र ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज़)।
सोरंाव थाना क्षेत्र के लुसनपुर पुलिया के ऊपर हाइवे पर एक कंटेनर को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में कंटेनर चालक स्टेयरिंग से फिसल कर नीचे आ गिरा। जिसके चलते ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने सोरांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद निवासी बृजवासी 45 वर्ष बुधवार सुबह बनारस में कन्टेनर में लदे समान को उतार कर कानपुर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि सोरांव के लूसनपुर पुलिया के ऊपर कंटेनर खड़ी किए हुए था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कन्टेनर में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बृजवासी स्टेयरिंग से फिसल कर नीचे आ गिरा। घटना में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जबकि घटना में घायल ट्रक चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज़)।
सोरंाव थाना क्षेत्र के लुसनपुर पुलिया के ऊपर हाइवे पर एक कंटेनर को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में कंटेनर चालक स्टेयरिंग से फिसल कर नीचे आ गिरा। जिसके चलते ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने सोरांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार औरैया जनपद निवासी बृजवासी 45 वर्ष बुधवार सुबह बनारस में कन्टेनर में लदे समान को उतार कर कानपुर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि सोरांव के लूसनपुर पुलिया के ऊपर कंटेनर खड़ी किए हुए था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कन्टेनर में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बृजवासी स्टेयरिंग से फिसल कर नीचे आ गिरा। घटना में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जबकि घटना में घायल ट्रक चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Comment