Logo

मानवता के कल्याण हेतु सपा प्रमुख महासचिव ने किया यज्ञ का शुभारम्भ

झूंसी स्थित श्री पीठम आश्रम की नवीन यज्ञ शाला में डाली प्रथम आहुति
प्रयागराज। चैत्र नवरात्र एवं नव सम्वतसर के प्रथम दिन बुधवार को झूंसी के देव नगर स्थित 1008 योगिराज श्री रमेश जी महाराज के संयोजकत्व में उनके आश्रम श्री पीठम में नव निर्मित यज्ञशाला में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मानवता के कल्याण एवं बंधुत्व की भावना जागृति हेतु प्रथम आहुति डालकर यज्ञ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए प्रो. रामगोपाल ने कहा कि सत्य की जीत एवं आपसी सद्भाव के लिए पवित्र विचार से सत्कर्म करते रहना चाहिए, यज्ञ भी उसी का अंग है। उन्होंने यह भी कहा कि आज लोंगो को जिस तरह से भ्रमित और डराया जा रहा है यह स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के लिए घातक है। जिस तरह यज्ञ कुंड में मनुष्य अपने कल्याण के लिए समिधा की आहुति डालता है उसी तरह सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने निजी स्वार्थो की आहुति देना चाहिए। इसलिए कि स्वाहा का अर्थ होता है स्व माने अपना और आहा माने अहंकार। बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सपा नेता नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपने नेता का सपाइयों ने स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में दान बहादुर मधुर, आर. एन. यादव, सचिन श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, कुलदीप यादव आदि प्रमुख रहे। यज्ञ की शुरुआत योगिराज श्री रमेश जी महराज एवं उनके शिष्यों के मन्त्रोंच्चारण से प्रारम्भ हुआ जो लगातार चलता रहेगा। यज्ञ में आहुति डालने वालों में प्रमुख रूप से सपा निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह, एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, पूर्व एम एल सी बासुदेव यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, कमल सिंह यादव, कृष्ण मूर्ति यादव,योगेश यादव, दान बहादुर मधुर, हिमांशु सिंह, संजीव यादव, गणेश यादव,सचिन श्रीवास्तव, शेखर यादव, मुकेश यादव आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.