प्रतापगढ़ । प्रताप वासनी शीतला धाम कटरा में आज वैदिक परंपरा का पालन करते हुए संगम लाल सांसद प्रतापगढ़ तथा उनके लघु भ्राता दिनेश गुप्ता अपनी धर्मपत्नी सहित सर्वप्रथम धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास एवं मनोज सच्चा आश्रम का पाद प्रक्षालन करके 108 ब्राह्मणों का पाद प्रक्षालन किया। तत्पश्चात ब्राह्मणों द्वारा बनाए गए फलाहार एवं भोजन प्रसाद ग्रहण करा कर ब्राह्मणों पर पुष्प वर्षा करते हुऐ दक्षिणा तथा अंगवस्त्रम एवं पीतल के बर्तन दान किया। जनपद में शांति समरसता एवं विकास हेतु ब्राह्मणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त अवसर पर धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि इस कार्य से लोगों को सीख लेनी चाहिए। संगम लाल गुप्ता जी जहां एक ओर प्रतापगढ़ लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वही एक बड़े व्यवसाई के रूप में भी वह और उनके भाई कार्य कर रहे हैं। ऐसा करके उन्होंने ऐसे समय में जहां लोग ब्राह्मणों को अपमानित करने की साजिश रच रहे हैं आपने लोगों को मार्गदर्शन देने का कार्य किया। भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी का पैर धोया था और सुदामापुरी का निर्माण करके उन्हें दान किया था ।प्रभु श्री राम का जन्म ही विप्र गाय सुर और संतों के हित के कार्य के लिए हुआ था गोस्वामी जी ने सर्वप्रथम गुरु के पश्चात ब्राह्मणों की वंदना किया। गोसाई जी कहते हैं कि विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार। ब्रह्मणों का पाद प्रक्षालन करने से अहंकार की समाप्ति और श्री सम्मान तथा यश एवं कीर्ति की प्राप्ति होती है। माता शीतला शीतलता प्रदान करती है। शीतलता कर्मठता समर्पणता एवं सेवक भाव का संगम होने के कारण ही आपका नाम संगम लाल है। पंडित हरिओम मिश्रा जी ने कहा कि अनादिकाल से ब्राह्मणों को सम्मान देने की परंपरा चली आ रही है। ब्रह्मर्षि भृगु ने भगवान नारायण के वक्षस्थल पर पादप्रहार किया था किंतु भगवान ने कहा कि मेरा वक्षस्थल बज्र की तरह है और आपके इन कोमल चरणों में चोट तो नहीं लगी। ब्राम्हण सदैव सर्व समाज को लेकर चलने की बात करता है। ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र और समाज के हित के लिए दिशा देने का कार्य किया। हमारा लक्ष्य सदैव सर्व समाज की सेवा करने का होना चाहिए। कार्यक्रम में आचार्य अतुलानदं पंडित रामकृष्ण मिश्रा आचार्य विष्णु शास्त्री बाबा उमापति दास घुइसरनाथ, सम्राट दुबे महामाया धाम ओमप्रकाश तिवारी राकेश पांडे ज्योतिषाचार्य ,ओमप्रकाश पांडे गुड्डू रोहित गुप्ता राज गुप्ता अभिषेक पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। ब्राह्मणों ने वेद ध्वनि एवं शंख ध्वनि के मध्य सांसद जी के परिवार एवं जनपद की खुशहाली हेतु आशीर्वचन प्रदान किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें