V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नाली के विवाद में महिला को धमकाया

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय प्रानमती में नाली के विवाद में पड़ोसियों ने महिला से गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सराय प्रानमती निवासिनी रेखा सिंह पत्नी महेन्द्र प्रताप सिंह का आरोप है कि उसके घर के बगल पुरानी नाली थी। उसे पड़ोसी जगत बहादुर सिंह ने पाटकर बंद कर दिया। इससे पानी बहना बंद हो गया। आज सुबह उसकी बहू बाथरूम में स्नान कर रही थी। इससे पानी बहते हुए पड़ोसी के दरवाजे पर चला गया। इससे पड़ोसी ने गंदी गंदी गाली देना शुरू कर दिया। उसने गाली देने का विरोध किया तो पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि इधर से निकलने नहीं देंगे। पीड़िता रेखा सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पड़ोसी के लड़के को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटना की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय प्रानमती में नाली के विवाद में पड़ोसियों ने महिला से गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सराय प्रानमती निवासिनी रेखा सिंह पत्नी महेन्द्र प्रताप सिंह का आरोप है कि उसके घर के बगल पुरानी नाली थी। उसे पड़ोसी जगत बहादुर सिंह ने पाटकर बंद कर दिया। इससे पानी बहना बंद हो गया। आज सुबह उसकी बहू बाथरूम में स्नान कर रही थी। इससे पानी बहते हुए पड़ोसी के दरवाजे पर चला गया। इससे पड़ोसी ने गंदी गंदी गाली देना शुरू कर दिया। उसने गाली देने का विरोध किया तो पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि इधर से निकलने नहीं देंगे। पीड़िता रेखा सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पड़ोसी के लड़के को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटना की जांच कर रही है।

Leave a Comment