V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दुश्मन मजबूत हो तो लड़ने मे मजा नहीं आता-निर्मला पासवन

लोकमित्र ब्यूरो
जलालपुर (प्रयागराज)।
विधान सभा प्रतापपुर के बलीपूर मंडल में शुक्रवार को श्री औद्योगिक इंटर कालेज सरायबंशी मे भाजपा कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान रही। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा हम सब उस पार्टी के कार्यकर्त्ता है जिसमे सब को सम्मान मिलता है। भाजपा मे सब का साथ सब का विकास होता है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इसलिए आप सब अभी से आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी मे जुट जाए। सरकार की योजना का लाभ अंतिम पायदान व एक एक घर तक सभी को मिल रहा है। कोरोना जैसे महामारी संकट मे भी भाजपा सरकार राशन से लेकर सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखा। आप सब लोग एक एक घर जाकर लोगो से मिले और रिश्तो को संजो के रखे। किसी के साथ मनभेद न करे, ईमानदारी और पूरी लगन मेहनत से करे। अंत मे उन्होंने कहा दुश्मन मजबूत न हो तो लड़ाई मे मजा भी नहीं आता। इस मौके पर राकेश कुमार पाल मंडल अध्यक्ष बलीपुर, युवा जिला अध्यक्ष नवीन सिंह पटेल, रणविजय सिंह, जनार्दन सिंह पटेल, राजेश पटेल, धनराज पटेल, मुन्ना, दिनेश गुप्ता, शकरलाल बिन्द, युवा समाजसेवी पप्पू पासी आदि भाजपा कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
जलालपुर (प्रयागराज)।
विधान सभा प्रतापपुर के बलीपूर मंडल में शुक्रवार को श्री औद्योगिक इंटर कालेज सरायबंशी मे भाजपा कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान रही। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा हम सब उस पार्टी के कार्यकर्त्ता है जिसमे सब को सम्मान मिलता है। भाजपा मे सब का साथ सब का विकास होता है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इसलिए आप सब अभी से आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी मे जुट जाए। सरकार की योजना का लाभ अंतिम पायदान व एक एक घर तक सभी को मिल रहा है। कोरोना जैसे महामारी संकट मे भी भाजपा सरकार राशन से लेकर सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखा। आप सब लोग एक एक घर जाकर लोगो से मिले और रिश्तो को संजो के रखे। किसी के साथ मनभेद न करे, ईमानदारी और पूरी लगन मेहनत से करे। अंत मे उन्होंने कहा दुश्मन मजबूत न हो तो लड़ाई मे मजा भी नहीं आता। इस मौके पर राकेश कुमार पाल मंडल अध्यक्ष बलीपुर, युवा जिला अध्यक्ष नवीन सिंह पटेल, रणविजय सिंह, जनार्दन सिंह पटेल, राजेश पटेल, धनराज पटेल, मुन्ना, दिनेश गुप्ता, शकरलाल बिन्द, युवा समाजसेवी पप्पू पासी आदि भाजपा कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment