लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। झूंसी स्थित सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज में इंटर के छात्र-छात्राओ का दीक्षांत व स्नेहिल विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी, सह प्रबंधक डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राम सिंह यादव ने भगवान गणेश और माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माला फूल व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11 के छात्रों के द्वारा किया गया। कक्षा 11 के छात्रों ने भारतीय परंपरा के अनुसार कक्षा 12 के छात्रों का तिलक लगा कर सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यालय की सजावट में प्रयोग किए गये छात्रों के द्वारा शिल्प कौशल प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन कमलेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में कक्षा 11 की छात्रा आरती द्विवेदी और सपना यादव ने किया। इंटर के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक सूरज विश्वकर्मा, अरविंद त्रिपाठी, बृजभूषण राय, जयद्रथ श्रीमुख और अजय तिवारी ने बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाए दी। उप प्रधानाचार्य राम सिंह यादव ने बच्चों को बोर्ड की परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब तक अपने गुरुजनों और इस विद्यालय के प्रांगण में जो कुछ भी आपने सीखा है उसकी परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। इसलिए अपना तन मन धन समर्पित करके इस बार परीक्षा में अपने माता-पिता गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन करें। कक्षा 12 के प्री बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान विनीता वर्मा, द्वितीय स्थान दिव्यानी द्विवेदी, तृतीय स्थान सुप्रिया तिवारी को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके शिक्षकों ने और आपने वर्षभर में जो मेहनत किया है उसका मूल्यांकन अब होना है। आप बच्चे भविष्य के चमकते सितारे हैं, आप में संपूर्ण विश्व को अपने प्रकाश से आलोकित करने की क्षमता है। इस अवसर पर ममता मिश्रा, अनामिका तिवारी, मीना धुरिया, प्रवीण कुमार मिश्र, विजय बहादुर विश्वकर्मा, अमित कुमार जैन, शशांक त्रिपाठी, अविनाश राय, ममता त्रिपाठी, प्रतिभा मिश्रा, आयुषी उपाध्याय, दिव्या पांडेय, स्नेहलता दुबे, प्रिया पाठक, नीतू द्विवेदी, जागृति सिंह, श्वेता पांडेय, नीलम सिंह, प्रिया तिवारी व प्रिया श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें