लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। बार एसोसिएशन बारा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुक्रवार को देवेंद्र मिश्र नगरहा सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के सम्मान में किसी प्रकार की कोताही न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र मिश्र नगरहा व मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश सभाजीत यादव तथा संचालन अधिवक्ता गया प्रसाद त्रिपाठी ने की। पूर्व न्यायधीश सभाजीत यादव ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए उनका स्थान सर्वोपरि है। देवेंद्र मिश्र नगरहा ने कहा कि अधिवक्ता अपने मुवक्किल को न्याय दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता। वही जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। अधिवक्ताओं को लाइब्रेरी के लिए देवेंद्र मिश्र नगरहा ने पचास हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में तहसीलदार बारा रमेश चंद्र पांडेय, नव निर्वाचित अध्यक्ष देव मणि यादव, महामंत्री प्रदीप मिश्र लड्डू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजन पांडे, आडीटर कौशल त्रिपाठी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अयोध्या पाठक,अशोक कुमार सिंह, चंद्र दत्त पाण्डेय, कार्यकारिणी कनिष्ठ आशीष मिश्र, राहुल द्विवेदी, निवर्तमान अध्यक्ष विजय शंकर सिंह, जय कुमार शुक्ल, रूपेश त्रिपाठी, मयंक मिश्र, आदि रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें