एक सहायक उपनिरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मियों की भूमिका पर उठे सवाल
सीसीटीवी फुटेज में दिखा यात्रियों को मारने वाला सहायक दरोगा
एडीआरएम की जांच में प्रथम दृष्टया मिले आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय
प्रतापगढ़। मौनी अमावस्या पर ट्रेन से गंगा संगम स्नान करने जा रहे स्नानार्थियों की पिटाई करने वाला और उस समय घटनास्थल पर खड़े होकर तमाशबीन बने बाकी पुलिस कर्मियों की कलई एडीआरएम लखनऊ मंडल द्वारा बैठाई गई टीम की जांच में प्रथम दृष्टया खुलती नजर आई है। टीम के हाथ लगे सीसीटीवी के फुटेज में यात्रियों को मार रहा पुलिस कर्मी सहायक उपनिरीक्षक बताया गया। जबकि खाकी के चार अन्य लोग वहां खड़े होकर यात्रियों को मारता देख रहे हैं। वहां मौजूद रेल से जुड़े अन्य लोगों ने भी इस नजारे को करीब से देखा है। जांच कर रहे लोगों ने इनसे भी बयान लिया हैं। मामले की गहनता से पड़ताल करके निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करके भेजने की तैयारी में जुटी टीम के एक इंस्पेक्टर ने बताया है कि आरपीएफ थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में यात्रियों की पिटाई के अहम सबूत मिले हैं। इसकी फुटेज देने में थाने के लोग आनाकानी कर रहे थे। जल्द ही यह रिपोर्ट एडीआरएम को भेजी जाएगी। उसके बाद कार्रवाई तय होगी। रेल के ही एक बड़े अफसर का कहना है कि यात्रियों की पिटाई गलत है। उधर, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर सीएमआई नीरज सिंह को जांच सौंपी है। टीम जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें