प्रतापगढ़। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे जरूरतमंद छात्रों की मदद करने के लिए आगे आए सामाजिक संस्थान रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल ने बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के भंगवा सेंटर पर पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों का फ्री में वितरण किया। रोटरी के उपाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी और सचिव शरद केसरवानी ने बताया कि जरूरतमंद छात्रों की मदद की गई। सेंटर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने बताया कि सेंटर पर पढ़कर इस बार हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे साहिल, साहिबा, नैंसी और अंजू सहित कई छात्रों को क्वेश्चन बैंक की पुस्तकें रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल की तरफ से फ्री में मुहैया कराई गई। मदद करने के लिए छात्रों ने रोटरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें