V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसान की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन

घूरपुर(प्रयागराज)। क्षेत्र के मनकवार गांव की बहादुर बिटिया ने राष्ट्रीय विश्वविद्यालय संघ कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर माता पिता, गांव, क्षेत्र एवं जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया)विश्वविद्यालय की छात्रा शिवांशी कुशवाहा ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीत विश्वविद्यलय सहित अपने क्षेत्र जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
भारतीय विश्वविद्यालय संघ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला -पुरुष कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बहतराई के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम बिलासपुर छत्तीसगढ़ में सम्पन हुई। जिसमे बेला सिंह महाविद्यालय की छात्रा मनकवार गांव की शिवांशी कुशवाहा पुत्री चन्द्रिका प्रसाद कांस्य पदक,और इसी महाविद्यालय की छात्रा लक्ष्मी यादव पुत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव और प्रियंका सिंह चौथे और पांचवे स्थान पर रही। बताते चले की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में पुरे भारत से लगभग दो सौ विश्वविद्यालयों से आये 2500 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। तीनों ने अपने अपने भार वर्ग में कड़ा मुकाबला करते हुए, क्रमशः तीसरा चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त किया। साथ में गये इनके व इलाहबाद विश्वविद्यालय के कोच राजेश कुशवाहा सहायक शुभम मौर्या के अनुसार तीनों ज्ञान भारती विद्या मंदिर विद्यालय के प्रांगण राजेश कुशवाहा की देखरेख में रोज निरंतर अभ्यास कर रहीं हैं। इन सबका सपना है की विश्व स्तर की प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीत कर अपने क्षेत्र माता पिता के साथ देश का मान सम्मान बढ़ा सके, टीम के वापस आने पर बेला सिंह महाविद्यालय के प्रवक्ता देवराज सिंह,ज्ञान भारती के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह,इलाहबाद कराटे एसोसिएशन पदाधिकारी सचिव मनीष सोनकर,कोषाध्यक्ष व कराटे कोच संजीव कुमार, टेक्नीकल डायरेक्टर अरविन्द कुमार,महिला कोच उमा सेन, निखिल कुशवाहा सौरभ कुशवाहा, व इनके साथी खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घूरपुर(प्रयागराज)। क्षेत्र के मनकवार गांव की बहादुर बिटिया ने राष्ट्रीय विश्वविद्यालय संघ कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर माता पिता, गांव, क्षेत्र एवं जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया)विश्वविद्यालय की छात्रा शिवांशी कुशवाहा ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीत विश्वविद्यलय सहित अपने क्षेत्र जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
भारतीय विश्वविद्यालय संघ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला -पुरुष कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बहतराई के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम बिलासपुर छत्तीसगढ़ में सम्पन हुई। जिसमे बेला सिंह महाविद्यालय की छात्रा मनकवार गांव की शिवांशी कुशवाहा पुत्री चन्द्रिका प्रसाद कांस्य पदक,और इसी महाविद्यालय की छात्रा लक्ष्मी यादव पुत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव और प्रियंका सिंह चौथे और पांचवे स्थान पर रही। बताते चले की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में पुरे भारत से लगभग दो सौ विश्वविद्यालयों से आये 2500 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। तीनों ने अपने अपने भार वर्ग में कड़ा मुकाबला करते हुए, क्रमशः तीसरा चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त किया। साथ में गये इनके व इलाहबाद विश्वविद्यालय के कोच राजेश कुशवाहा सहायक शुभम मौर्या के अनुसार तीनों ज्ञान भारती विद्या मंदिर विद्यालय के प्रांगण राजेश कुशवाहा की देखरेख में रोज निरंतर अभ्यास कर रहीं हैं। इन सबका सपना है की विश्व स्तर की प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीत कर अपने क्षेत्र माता पिता के साथ देश का मान सम्मान बढ़ा सके, टीम के वापस आने पर बेला सिंह महाविद्यालय के प्रवक्ता देवराज सिंह,ज्ञान भारती के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह,इलाहबाद कराटे एसोसिएशन पदाधिकारी सचिव मनीष सोनकर,कोषाध्यक्ष व कराटे कोच संजीव कुमार, टेक्नीकल डायरेक्टर अरविन्द कुमार,महिला कोच उमा सेन, निखिल कुशवाहा सौरभ कुशवाहा, व इनके साथी खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

Leave a Comment