नैनी (प्रयागराज )। नैनी थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ईएमसी कंपनी के समीप अंतर राज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 18.3 किलोग्राम गांजा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर नैनी थाने की पुलिस ने ईएमसी कंपनी के समीप चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने करछना की तरफ से आ रहे कार के अंदर बैठे तीन लोगों को संदिग्ध पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 18.3 किलोग्राम अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान कार के अंदर बैठे लोगों ने अपना नाम गाजियाबाद जिले के बापूधाम थाना क्षेत्र संजय नगर मोहल्ला निवासी सतीश सिरोही पुत्र स्व सुखबीर सिंह, मोदीनगर थाना निवासी कपिल मान पुत्र ऋषिपाल और निवाड़ी थाना क्षेत्र निवासी परवेश त्यागी पुत्र किशन पाल त्यागी बताया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया, कि उड़ीसा प्रदेश के भुवनेश्वर जिले से नशीला पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश के कई जिले में सप्लाई किया जाता है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें