प्रयागराज । कड़ाके की ठंड में जहां लोग शाम होते ही घर में दुबक जाते हैं। वहीं आल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े युवा आधी रात को पुराने शहर के क्षेत्रो का भ्रमण कर सड़क किनारे खुले में सो रहे गरीब जरूरतमंद को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रहे है। कंबल वितरण का यह उनका सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार को संस्था के अध्यक्ष की अगुवाई में संस्था से जुड़े युवाओं ने काटजू रोड, नूरउल्ला रोड,रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों का भ्रमण कर करीब पांच दर्जन कंबल का वितरण किया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिद्दीकी व राष्ट्रीय सचिव नैयर इकबाल सिद्दीकी एडवोकेट ने बताया कि पूस की रात में ठिठुर रहे निःसहाय लोगों को कंबल प्रदान करना नेक कार्य की अनुभूति कराता है। ऐसे मानव की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन में अब तक 20000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा चुका है। जिसमे विश्वभर में 12 देशों से और पूरे भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम कायस्थ समाज (लाला बिरादरी) के लोगों को जोड़ा जा चुका है। लोगों की सहायता के लिए मेडिकल टीम, कानूनी सलाहकार टीम, मैरिज ब्यूरो, रक्तदान टीम आदि का विस्तार किया जा रहा है। एआईएमकेडब्ल्यूए पिछले 12 सालो से गरीबो को राशन, बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगो की मदद, रक्तदान, गरीब बच्चों को शिक्षा में मदद आदि नेक कार्य कर रही है तथा भविष्य में और भी सेवा करने के लिए प्रयासरत है। इस नेक काम कम्बल वितरण कार्यक्रम में जमाल अहमद, राशिद, समी, फैज़ अहमद, सद्दाम सिद्दीकी, शकेब अहमद, मो० फरहान सिद्दीकी, शदाब सिद्दीकी, उमेर खान, मनोज यादव, अब्दुल्लाह आदि ने भाग लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें