V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अंडरपास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, पहुंचें सांसद

काम न कराने को लेकर नपा अध्यक्ष के खिलाफ भड़का आक्रोश
भोलियापुर मोहल्ले के लोग चाहते हैं एक और अंडरपास
प्रतापगढ़। भोलियापुर मोहल्ले के वासिंदो ने रास्ते की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि उनकी समस्या न रेलवे सुन रही है, न ही नगर पालिका। नपा अध्यक्ष के खिलाफ़ लोगों में भारी आक्रोश था। लोगों का कहना है कि रामलीला मैदान पर बने अंडर पास को दीवार उठाकर बंद कर दिया गया है। जिस रास्ते से होकर लोग निकलते हैं उसकी पुलिया भी कचरे से पट गई है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों के पास रास्ता नहीं है। लोगों का आरोप है कि उन लोगों ने नपा अध्यक्ष से कई बार पुलिया की सफाई कराने की बात कहीं लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। रेल अधिकारियों को भी अंडरपास को लेकर समस्या बताई। लेकिन दोनो ही जगहों से निराशा हुई। जिससे मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे सांसद संगम लाल ने अंडर पास बनवाने को लेकर लोगों को भरोसा दिलाया। तब जाकर भीड़ गई। सांसद ने बताया है कि उन्होंने मौके पर से ही डीआरएम को फोन लगाकर उन्हें समस्या से अवगत कराया है। एक दो दिन में डीआरएम और उनके अधिकारी विजिट पर आने वाले हैं। इस धरने प्रदर्शन को अपना दल के नेता विजय प्रताप सिंह मुखर कर रहे थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

काम न कराने को लेकर नपा अध्यक्ष के खिलाफ भड़का आक्रोश
भोलियापुर मोहल्ले के लोग चाहते हैं एक और अंडरपास
प्रतापगढ़। भोलियापुर मोहल्ले के वासिंदो ने रास्ते की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि उनकी समस्या न रेलवे सुन रही है, न ही नगर पालिका। नपा अध्यक्ष के खिलाफ़ लोगों में भारी आक्रोश था। लोगों का कहना है कि रामलीला मैदान पर बने अंडर पास को दीवार उठाकर बंद कर दिया गया है। जिस रास्ते से होकर लोग निकलते हैं उसकी पुलिया भी कचरे से पट गई है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों के पास रास्ता नहीं है। लोगों का आरोप है कि उन लोगों ने नपा अध्यक्ष से कई बार पुलिया की सफाई कराने की बात कहीं लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। रेल अधिकारियों को भी अंडरपास को लेकर समस्या बताई। लेकिन दोनो ही जगहों से निराशा हुई। जिससे मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे सांसद संगम लाल ने अंडर पास बनवाने को लेकर लोगों को भरोसा दिलाया। तब जाकर भीड़ गई। सांसद ने बताया है कि उन्होंने मौके पर से ही डीआरएम को फोन लगाकर उन्हें समस्या से अवगत कराया है। एक दो दिन में डीआरएम और उनके अधिकारी विजिट पर आने वाले हैं। इस धरने प्रदर्शन को अपना दल के नेता विजय प्रताप सिंह मुखर कर रहे थे।

Leave a Comment