शमशेरगंज । क्षेत्र के रसूलपुर गुलरिहा में समरसता भोज एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विधाओं के कवियों ने अपनी रचनाओं से समाज मे व्याप्त तमाम विसंगतियों पर प्रहार किया । कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ अर्चना सिंह की वाणी वंदना से हुआ, उसके बाद दीपेंद्र तन्हा ने अपनी रचना *नेहा राठौर कै न चला काबा काबा, बुलडोजर चलाए देहें यूपी मा बाबा ‘से वर्तमान दौर की ओर इशारा किया सुल्तानपुर के पधारे ओज कवि अभिमन्यु शुक्ल तरंग ने अपनी ओज की रचना ‘ शौर्य की पताका कभी झुक नही सकती है ,वीरता की नई कहानी लिखते है हम’ को लोगो ने सराहा । व्यंग्यकार अनूप त्रिपाठी ने अपनी रचना ‘चुनाव आते ही नेतागण फलसफा बताते हैं, हिंदू मुस्लिम मे ये ही भेद बताते हैं ‘ से राजनीतिज्ञो पर तंज किया । संचालन कर रहे ओज के कवि लवलेश यदुवंशी ने अपनी रचना ‘ मेरे टुकड़े भले कर दो मगर ये कहूंगा मैं ,वो सरहद पर खड़े फौजी के कारण देश जिंदा है” को लोगो ने हथेलियो से नवाजा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे सांसद संगम लाल गुप्ता ने कवियों को समाज का पथ प्रदर्शक बताया तथा समाज को एकता के सूत्र में बंधने के साथ समाज के सभी लोगों को आपसी भेदभाव मिटा कर एक साथ चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेश त्रिपाठी ,लक्ष्मणपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत सिंह, संडवा चण्डिका ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशराज सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह भी अपने विचार व्यक्त किए । स्वागत शैलेश मित्र ,रोहित यादव तथा आभार प्रदर्शन संयोजक अंकित तिवारी ने किया । इस अवसर पर मनीष तिवारी, पंकज, प्रभाकर ,राहुल, अभय, सत्यम ,अनुराग ,अभिजीत प्रदीप, शिवम ,कपिल नीरज सिंह, शिवा शुक्ला प्रवीण, देवांग, अवनीश मिश्र शास्त्री सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें