V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बलात्कारी वांछित अपराधी गिरफ्तार पहुंचा जेल

फेसबुक पर युवती से दोस्ती बनाकर शादी का झांसा देकर करता था दुराचार
कुंडा-प्रतापगढ़। फेसबुक पर दोस्ती बनाकर युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उससे गाली-गलौज व धमकी दी जाने लगी। पीड़िता ने युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा कराया था। वांछित दुराचारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल के सलाखों के पीछे भेजा है। प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के उदगी कौड़िहार निवासी तौफीक अहमद 29 वर्ष पुत्र रफीक अहमद सऊदी अरब में रहता था। हथिगवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का वहीं से फेसबुक पर उसकी जान पहचान व दोस्ती हो गई तथा वह युवती से शादी करने का आश्वासन देकर 2 वर्ष पूर्व व मिलने के लिए सऊदी अरब से युवती के गांव आ गया। युवती के मौसी के घर दोनों की मुलाकात हुई। जहां पर उसने जल्दी ही शादी करने का आश्वासन देते हुए बिना युवती के सहमति के जबरन दुराचार किया। समय-समय पर वह युवती से शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। जब युवती ने शादी करने करनेेे का दबाव बनाया तो युवक समेत परिजन गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे, तो युवती ने तौफीक अहमद के खिलाफ हथिगवा थाना में तहरीर देकर धारा 376,504,506 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। जानकारी पर दुराचारी फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढती रही, लेकिन वह घर से फरार हो गया। मंगलवार को थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को सूचना मिली कि वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। थानाध्यक्ष ने कांस्टेबल मनोज यादव कन्हैया लाल व महिला कांस्टेबल नीलम के साथ घेराबंदी कर दुराचारी को कोखराज-हडिया बाईपास पर पुल के पास दबोच लिया। विधिक कार्रवाई के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

फेसबुक पर युवती से दोस्ती बनाकर शादी का झांसा देकर करता था दुराचार
कुंडा-प्रतापगढ़। फेसबुक पर दोस्ती बनाकर युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उससे गाली-गलौज व धमकी दी जाने लगी। पीड़िता ने युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा कराया था। वांछित दुराचारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल के सलाखों के पीछे भेजा है। प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के उदगी कौड़िहार निवासी तौफीक अहमद 29 वर्ष पुत्र रफीक अहमद सऊदी अरब में रहता था। हथिगवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का वहीं से फेसबुक पर उसकी जान पहचान व दोस्ती हो गई तथा वह युवती से शादी करने का आश्वासन देकर 2 वर्ष पूर्व व मिलने के लिए सऊदी अरब से युवती के गांव आ गया। युवती के मौसी के घर दोनों की मुलाकात हुई। जहां पर उसने जल्दी ही शादी करने का आश्वासन देते हुए बिना युवती के सहमति के जबरन दुराचार किया। समय-समय पर वह युवती से शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। जब युवती ने शादी करने करनेेे का दबाव बनाया तो युवक समेत परिजन गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे, तो युवती ने तौफीक अहमद के खिलाफ हथिगवा थाना में तहरीर देकर धारा 376,504,506 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। जानकारी पर दुराचारी फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढती रही, लेकिन वह घर से फरार हो गया। मंगलवार को थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को सूचना मिली कि वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। थानाध्यक्ष ने कांस्टेबल मनोज यादव कन्हैया लाल व महिला कांस्टेबल नीलम के साथ घेराबंदी कर दुराचारी को कोखराज-हडिया बाईपास पर पुल के पास दबोच लिया। विधिक कार्रवाई के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment