V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कब्जा मुक्ति के लिए आमरण अनशन शुरू

अनशन से तहसील प्रशासन में मची अफरा तफरी
एसडीएम ने वार्ता कर अनशन तोड़ने के लिए कहा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
क्षेत्र के चौकी गांव की एक चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर चल रही किचकिच के बाद प्रशासन की उपेक्षा से आजिज पीड़ित समाजसेवी रामशिरोमणि तिवारी ने प्रस्तावित आमरण अनशन शुरू कर दिया है।उपजिलाधिकारी मेजा विनोद पांडेय ने चकरोड निर्माण कार्य शुरू हो जाने का विस्वास दिलाते हुए अनशन नही करने की बात की लेकिन कोरे अस्वासन से आमरण अनशन पर बैठे तिवारी ने उनकी अपील को नकार दिया है। समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी तहसील मुख्यालय मेजा में भूमाफियाओं के खिलाफ आमरण अनसन स्थल से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खुला पत्र भेजा है।बता दें कि मेजा तहसील के विकास खंड उरुवा के चौकी गांव निवासी राम शिरोमणि तिवारी ने गांव के ही कुछ लोगों पर चकरोड पर बीते तीन दशक से अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए सोमवार से आमरण अनशन शुरू किया है।उनकी मांग है कि जब तक चकमार्ग बन नही जाता वह अनशन नही तोड़ेंगे। सोमवार को ब्लॉक महकमे की टीम ने प्रधान के साथ मिलकर चकरोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है लेकिन पीड़ित इससे संतुष्ट नही दिखे।उनका कहना है कि जब तक पूरा मार्ग कब्जा मुक्त नही होता तब तक वह अनशन स्थल से नही उठेंगे चाहे उनकी जान ही चली जाय।उनके समर्थन में भी कई लोग अनशन स्थल पर मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य श्यामराज यादव ने स्थल पर पहुंचकर मार्ग मुक्त कराने में सहयोग का वायदा किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के चकमार्ग संख्या 345 व 680 जो बस्ती के लोगो को आने जाने के लिए मुख्य मार्ग तक सरकारी अभिलेखों में चकमार्ग दर्ज है, जिस पर पिछले 37 वर्षो से दबंगों द्वारा कब्जा किया गया है।अवैध कब्जा को लेकर सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी ने भी इस प्रकण में उप जिलाधिकारी मेजा को 3 बार लिखित व आधा दर्जन बार मौखिक चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराके बस्ती के लोगो का आवागमन चालू कराने के लिए कहा है।उप जिलाधिकारी मेजा के आदेश पर पॉच बार इसका सीमांकन किया जा चुका है। इस मार्ग को दबंगों द्वारा बार बार बाधित किया गया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए लिखा कि प्रदेश में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन मेंजा के चौकी गॉव की समस्या पर प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है ।रामशिरोमणि ने बस्ती के लोगों के लिए चकमार्ग को अविलंब कब्जामुक्त करने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अनशन से तहसील प्रशासन में मची अफरा तफरी
एसडीएम ने वार्ता कर अनशन तोड़ने के लिए कहा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
क्षेत्र के चौकी गांव की एक चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर चल रही किचकिच के बाद प्रशासन की उपेक्षा से आजिज पीड़ित समाजसेवी रामशिरोमणि तिवारी ने प्रस्तावित आमरण अनशन शुरू कर दिया है।उपजिलाधिकारी मेजा विनोद पांडेय ने चकरोड निर्माण कार्य शुरू हो जाने का विस्वास दिलाते हुए अनशन नही करने की बात की लेकिन कोरे अस्वासन से आमरण अनशन पर बैठे तिवारी ने उनकी अपील को नकार दिया है। समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी तहसील मुख्यालय मेजा में भूमाफियाओं के खिलाफ आमरण अनसन स्थल से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खुला पत्र भेजा है।बता दें कि मेजा तहसील के विकास खंड उरुवा के चौकी गांव निवासी राम शिरोमणि तिवारी ने गांव के ही कुछ लोगों पर चकरोड पर बीते तीन दशक से अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए सोमवार से आमरण अनशन शुरू किया है।उनकी मांग है कि जब तक चकमार्ग बन नही जाता वह अनशन नही तोड़ेंगे। सोमवार को ब्लॉक महकमे की टीम ने प्रधान के साथ मिलकर चकरोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है लेकिन पीड़ित इससे संतुष्ट नही दिखे।उनका कहना है कि जब तक पूरा मार्ग कब्जा मुक्त नही होता तब तक वह अनशन स्थल से नही उठेंगे चाहे उनकी जान ही चली जाय।उनके समर्थन में भी कई लोग अनशन स्थल पर मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य श्यामराज यादव ने स्थल पर पहुंचकर मार्ग मुक्त कराने में सहयोग का वायदा किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के चकमार्ग संख्या 345 व 680 जो बस्ती के लोगो को आने जाने के लिए मुख्य मार्ग तक सरकारी अभिलेखों में चकमार्ग दर्ज है, जिस पर पिछले 37 वर्षो से दबंगों द्वारा कब्जा किया गया है।अवैध कब्जा को लेकर सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी ने भी इस प्रकण में उप जिलाधिकारी मेजा को 3 बार लिखित व आधा दर्जन बार मौखिक चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराके बस्ती के लोगो का आवागमन चालू कराने के लिए कहा है।उप जिलाधिकारी मेजा के आदेश पर पॉच बार इसका सीमांकन किया जा चुका है। इस मार्ग को दबंगों द्वारा बार बार बाधित किया गया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए लिखा कि प्रदेश में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन मेंजा के चौकी गॉव की समस्या पर प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है ।रामशिरोमणि ने बस्ती के लोगों के लिए चकमार्ग को अविलंब कब्जामुक्त करने की मांग की है।

Leave a Comment